बल्ह के सेवानिवृत्त सूबेदार जगदीश चंद का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोयरा निवासी एवं भाजपा बूथ पालक सेवानिवृत्त सूबेदार जगदीश चंद का 56 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान बल्ह और कोटली बड़ागांव क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी देकर विदाई दी।
Mandi, Mandi | Oct 16, 2026