पलेरा: टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की
टीकमगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संपूर्ण जिले वासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।साथ ही बताया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी लोग तेज गति से वाहन ना चलाएं।और दो पहिया वाहन चालक हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट के साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।