पलेरा: बम्होरी कला गांव में एक घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
बम्होरी कला गांव में विद्युत शार्ट सर्किट के चलते एक घर में आग लग गई।जिसमें सामान जलकर खाक हो गया।पीड़ित स्वदेश सिंह परिहार के द्वारा बताया गया कि विद्युत शार्ट सर्किट के चलते पीड़ित के घर में आग लग गई।घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।बताया गया कि घर में रखा करीब ₹50000 का सामान जलकर खाक हो गया है।पीड़ित ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।