पलेरा: कंजना गांव में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, थाने में रिपोर्ट दर्ज
कंजना गांव में पति के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता अंजना अहिरवार पत्नी किंतु अहिरवार के द्वारा बम्होरी कला थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें पुलिस को बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर पीड़िता के साथ उसके पति किंतु अहिरवार के द्वारा लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया।