पलेरा: किशनपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पलेरा पुलिस के द्वारा बताया गया कि किशनपुरा गांव निवासी फरियादी जमना प्रसाद पुत्र भवानीदीन राजपूत के द्वारा अपनी पत्नी उषा राजपूत एवं मां श्यामबाई के साथ पलेरा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही हरगोविंद राजपूत एवं नीसेंद्र राजपूत के द्वारा लाठी डंडों से मारपीट की गई।पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया।