बीना: वीर सावरकर वार्ड से आईपीएल सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
Bina, Sagar | Apr 10, 2024 पुलिस को सूचना मिली थी कि वीर सावरकर वार्ड में आईपीएल सट्टा खेला जा रहा है। पुलिस ने मौके से आरोपी कृष्णा राय निवासी वीर सावरकर को गिरफ्तार किया, जो आईपीएल सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल एवं ₹1900 जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी पर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।