नवादा: लोमस ऋषि पहाड़ी के समीप टेम्पो पलटने से एक की मौत, एक जख्मी, टेंपो सीखने के दौरान हुई घटना
Nawada, Nawada | Jun 25, 2026 नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के लोमस ऋषि पहाड़ी के समीप टेम्पो पलटने से सवार रहे दो किशोरों में से एक की मौत गुरुवार की शाम को हो गई। वहीं दूसरा किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक किशोर की पहचान डीह रजौली निवासी महेश पासवान के लगभग 16 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।