रफीगंज: गोरडीहा सूर्य मंदिर के पास 7 लाख की लागत से बने यात्री शेड का हुआ उद्घाटन
रफीगंज प्रखंड की गोरडीहा पंचायत अंतर्गत गोरडीहा गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप नवनिर्मित यात्री शेड का उद्घाटन शुक्रवार संध्या 5:30 में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिला परिषद सदस्य प्रदीप चौरसिया ने बताया कि जिला परिषद की अनुशंसा पर करीब 7 लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया है।