कासगंज: विश्व साइकिल दिवस पर सोरों स्टेडियम से निकाली गई साइकिल रैली
कासगंज में विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में "संडे ऑन साइकिल" विशेष संस्करण का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जगवीर सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली फरीदनगर और होडलपुर होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई।