श्योपुर: विकास नगर कॉलोनी को कायाकल्प योजना से जोड़ने की मांग, कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
श्योपुर। शिवपुरी रोड स्थित नगर पालिका के नवीन भवन के पास कायाकल्प योजना की बनाई जा रही सड़क को विकास नगर काॅलोनी में जोड़ने की मांग करते हुए शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा है।