श्योपुर: मलेरिया जनजागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव जाकर मलेरिया से बचाव की देगा जानकारी
श्योपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर गुरूवार को दोपहर 1 बजे माह जून मलेरिया निरोधक माह के अंतर्गत मलेरिया जन जागरूकता रथ को सीएमएचओ डाॅ दिलीप सिंह सिकरवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे एस राजपूत, जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. एसएन बिंदल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे