श्योपुर: ज्वालापुर में धरती आबा अभियान के तहत शिविर, 6 आयुष्मान कार्ड बने, 123 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन
श्योपुर। जनपद पंचायत श्योपुर के ग्राम ज्वालापुर में गुरूवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर धरती आबा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पीसीओ महेश सोनी, पंचायत सचिव गोविंद सिंह, आंगनबाडी केन्द्र अनिशा बानो, रश्मि तोमर, सीएचओ विमला यादव, एएनएम, आशा साजना बानो मौजूद रही।