घाघरा: मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य को लेकर सीओ ने कई बूथ केंद्र और डोर टू डोर हो रहे कार्य का किया निरीक्षण,
Ghaghra, Gumla | Jul 8, 2026 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत सीओ खाखा सुशील कुमार ने पोढ़ा, टोटांबी, लालपुर एवं दोदांग स्थित विभिन्न बूथ केंद्रों का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे मतदाता सत्यापन एवं पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।