पंचकूला: अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी वरुण चौधरी ने कालका में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी वरुण चौधरी ने आज कालका के निजी पैलेस में स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन्म विरोधी नीतियों के कारण लोग दुखी हो चुके हैं और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन चुका है।