पंचकूला: मौली पुलिस चौकी के नजदीक स्थित गांव से 23 वर्षीय लड़की लापता, मामला दर्ज
एक 23 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से गायब हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को उसकी छोटी बहन घर से बिना बताए कही चली गई। शाम तक इंतजार करने के बाद भी लड़की घर वापिस नहीं लौटी। काफी तलाशी के बाद भी लापता लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद महिला ने पुलिस को सूचित किया।