झालरापाटन: बोबतपुरा गांव में जमीन के विवाद में 3 भाइयों के बीच झगड़े में एक भाई गंभीर रूप से हुआ घायल
झालावाड़ के बोबतपुरा गांव में जमीन के विवाद में तीन भाइयों के झगड़े में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मंगलवार देर रात झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है अस्पताल चौकी प्रभारी ने बुधवार सुबह 9:00 बजे बताया कि बोबतपुरा के रहने वाले तीन भाई नंदकिशोर, हेमराज और कन्हैयालाल जमीन के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए थे।