चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 1 की मौत, 20 घायल, ड्राइवर को आई थी झपकी
चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को लेकर सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुई एक निजी बस मंगलवार सुबह भादसोड़ा के निकट हादसे का शिकार हो गई। अचानक ड्राइवर को नींद की झप्पी लगने से बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि लगभग 20 जने घायल हो गए. इनमें से गंभीर हालत में 10 जनों को चित्तौड़गढ़ लाया गया.