चूरू: प्रतिभा नगर के लोगों ने एवरेस्ट विजेता के खिलाफ परिवाद दिया, सार्वजनिक चौक पर अधिकार जताने व मूकबधिर से मारपीट का आरोप
Churu, Churu | Oct 21, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के प्रतिभानगर में एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा पर हमला मामले में नया मोड़ आ गया है। यहां प्रतिभा नगर के लोगों ने मंगलवार को एसपी जय यादव को पर्वतारोही गौरव शर्मा के खिलाफ परिवाद देते हुए उनके द्वारा सार्वजनिक चौक पर अधिकार जताने व मूक बधिर लड़के के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में बीती रात गौरव शर्मा ने सीसीटीवी विडियो पोस्ट किया था।