चूरू: प्रतिभा नगर में एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा के परिवार पर कायराना हमला, वारदात का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
Churu, Churu | Oct 21, 2025 चूरू जिले के इकलौते एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा के परिवार पर दीपावली की रात हमला कर देने का मामला सामने आया है। इस हमले का सीसीटीवी विडियो मंगलवार सुबह 9 बजे करीब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी के मुताबिक यह घटना रात 9 बजकर 25 मिनिट के करीब की है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि किस तरह से परिवार को ख़ौफ़ज़दा किया जा रहा है।