चूरू: वार्ड संख्या 36 का युवक साइबर ठगी का शिकार, बिना लिंक व ओटीपी के ₹90,300 खाते से हुए पार
Churu, Churu | Oct 21, 2025 चूरू शहर के वार्ड 36 का युवक साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। अब उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है। युवक के खाते में दीपावली पर उसकी कंपनी के द्वारा सैलरी और बोनस आया हुआ था। पीड़ित युवक वार्ड 36 के विकास दाधीच ने मंगलवार सुबह 10 बजे करीब बताया कि वह निजी कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता है। दीपावली पर घर आया हुआ था।