टिब्बी: टिब्बी में जमीन हड़पने की साजिश, कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
टिब्बी क्षेत्र के कुलचन्द्र गाँव में जमीन हड़पने के गंभीर प्रयास का मामला सामने आया है। बुजुर्ग परिवादी बहादर राम ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया कि आरोपी जगदीश, इन्द्रपाल, हैपी, सुनील कुमार, देवेन्द्र कुमार और विनोद कुमार ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी खरीदी हुई और डिक्रीशुदा जमीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश रची है।