जैतहरी: जैतहरी अंडार ब्रिज से पहले सड़क पर निकली सरिया, बड़े हादसे का खतरा
अनूपपुर। जैतहरी अंडार ब्रिज के थोड़ा पहले सड़क पर निकली सरिया हादसे को न्योता दे रही है। सड़क पर उभरी सरिया से वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है और किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। हादसे से पहले सरिया को हटाने और सड़क की मरम्मत कराने की जरूरत है।