धौलपुर: धौलपुर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
शहर के रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पटरी किनारे एक युवक का शव लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मो