बागपत: सैलरी मांगने पर महिला से मारपीट, अश्लील हरकत और प्रताड़ित करने का आरोप, दोघट थाना क्षेत्र की पीड़िता ने SP से की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Jun 30, 2025 सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे थाना दोघट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक दाहा गांव का एक व्यक्ति देशी जडी बूटी का कार्य करता है। उसकी कई स्थानों पर दुकान है। पति गौरीपुर मोड बागपत स्थित दुकान पर 25 हजार प्रति माह के हिसाब से नौकरी करते है। पिछले चार महीनों से सैलरी नहीं दी है।