बागपत: बली गांव में करंट लगने से एक घोड़े की मौत, मालिक बाल-बाल बचा, ग्रामीणों ने डीएम से मुआवजा दिलवाने की लगाई गुहार
Baghpat, Bagpat | Jun 30, 2025 कोतवाली बागपत क्षेत्र के बली गांव निवासी विकास पुत्र राजबीर के मुताबिक वह मीतली के एक ईंट भट्ठे पर ईंट भराई का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे भराई कर वापस घर लौट रहा था। बुग्गी खड़ी करके पैदल घोड़े के साथ घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में अचानक बिजली का करंट लगने से घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह बाल बाल बचा।