बागपत: DIG पीसीएस मेरठ ने पुलिस लाइन बागपत का निरीक्षण किया, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Baghpat, Bagpat | Jun 30, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा सोमवार को करीब साढे पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि डीआइजी PCS मेरठ ने पुलिस लाइन बागपत में पुलिस लाइन बागपत का निरीक्षण किया। उन्होने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 में चयनित, जनपद बागपत में जेटीसी JTC प्रशिक्षण प्राप्त करने आए कर्मचारी आरक्षियों की बैरक, मैस, क्लास रुम आदि का निरीक्षण किया।