बागपत: सिसाना गांव के पास हाईवे पर बारिश से हुए जलभराव से यात्रियों को हुई परेशानी
Baghpat, Bagpat | Jun 29, 2025 दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के समीप कुछ देर की बारिश ने यात्रियों की मुश्किल बढ़ा दी है रविवार को करीब शाम 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार हाईवे के एक तरफ डेढ़ से 2 फीट तक पानी भर गया है इससे बागपत से शामली जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वाहन चालकों को जल भराव में अपने वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है