Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
No video available

नगर मंत्री हरीश राजपूत #Abvpsehore शिक्षा मंत्री 10 सिंह जी परमार को ज्ञापन दिया #RTE #indersinghparmar

2k views | Sehore Nagar, Sehore | Mar 31, 2021

MORE NEWS

ज्वाइंट सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी ने किया सीहोर के आरसेटी का निरीक्षण

                     भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री एस शशिकुमार और डिप्टी सेक्रेटरी श्री राम चंदर द्वारा सीहोर के स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण एवं दिव्यांगजनों के लिए अगरबत्ती मेकिंग के प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की और प्रशिक्षण के महत्व एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही पूर्व में प्रशिक्षित हितग्राहियों द्वारा स्थापित स्वरोजगारों के अनुभवों को जाना।

      उन्होंने पिछले वित्तीय वर्षों तथा इस वित्तीय वर्ष की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आईसीटी में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के मांग आधारित आयोजन करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपने अपने घर पर एक पेड़ लगाने का आव्हान भी किया। इस दौरान आईसीटी के स्टेट डायरेक्टर श्री मदन जैन, राज्य परियोजना प्रबंधक  श्री धीरेंद्र सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री जयदीप भट्टाचार्य एवं जिला परियोजना प्रबंधन श्री दिनेश बरफा उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

ज्वाइंट सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी ने किया सीहोर के आरसेटी का निरीक्षण भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री एस शशिकुमार और डिप्टी सेक्रेटरी श्री राम चंदर द्वारा सीहोर के स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण एवं दिव्यांगजनों के लिए अगरबत्ती मेकिंग के प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की और प्रशिक्षण के महत्व एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही पूर्व में प्रशिक्षित हितग्राहियों द्वारा स्थापित स्वरोजगारों के अनुभवों को जाना। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्षों तथा इस वित्तीय वर्ष की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान आईसीटी में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के मांग आधारित आयोजन करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपने अपने घर पर एक पेड़ लगाने का आव्हान भी किया। इस दौरान आईसीटी के स्टेट डायरेक्टर श्री मदन जैन, राज्य परियोजना प्रबंधक श्री धीरेंद्र सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री जयदीप भट्टाचार्य एवं जिला परियोजना प्रबंधन श्री दिनेश बरफा उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

बालिका सुरक्षा और कानूनी जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित, पीसीपीएनडीटी एक्ट की दी गई जानकारी 

                    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सीहोर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत बालिका सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना था।

      कार्यशाला में महिलाओं बालिकाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून लिंग चयन एवं भ्रूण के लिंग परीक्षण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाता है। अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। कानून के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति एवं संस्थान के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

      इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को बालिका सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों, महिला अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी कानूनों की भी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के भेदभाव, हिंसा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं शिकायत तंत्र के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री बी.एल. मालवीय, परामर्शदाता श्री सुरेश पांचाल, सुपरवाइजर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

बालिका सुरक्षा और कानूनी जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित, पीसीपीएनडीटी एक्ट की दी गई जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सीहोर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत बालिका सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में महिलाओं बालिकाओं को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून लिंग चयन एवं भ्रूण के लिंग परीक्षण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाता है। अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। कानून के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति एवं संस्थान के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को बालिका सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों, महिला अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी कानूनों की भी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के भेदभाव, हिंसा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं शिकायत तंत्र के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री बी.एल. मालवीय, परामर्शदाता श्री सुरेश पांचाल, सुपरवाइजर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

                          सीहोर के शासकीय महिला आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं की बीपी, बीएमआई सहित अन्य जांचें की गई। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर तनाव, अवसाद एवं अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान की गई। इस दौरान भारत सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श के बारे में भी बताया गया। युवाओं की आभा आइडी भी बनाई गई। शिविर में सायकाइट्रिस्ट डॉ. प्राजक्ता कुलकर्णी, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता श्री ममतेश राठौर, नर्सिंग ऑफिसर श्री दीपक ठाकुर सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित सीहोर के शासकीय महिला आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं की बीपी, बीएमआई सहित अन्य जांचें की गई। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर तनाव, अवसाद एवं अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान की गई। इस दौरान भारत सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श के बारे में भी बताया गया। युवाओं की आभा आइडी भी बनाई गई। शिविर में सायकाइट्रिस्ट डॉ. प्राजक्ता कुलकर्णी, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता श्री ममतेश राठौर, नर्सिंग ऑफिसर श्री दीपक ठाकुर सहित कर्मचारी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

• आरएके कॉलेज में रोपे गए 01 हजार से अधिक पौधे

• 117 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया सभी पौधों के संरक्षण का संकल्प

      आरएके कॉलेज में "ग्रीन ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रम" तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

      कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के 117 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ग्राफ्टेड किस्मों—केसर, दशहरी एवं राजापुरी सहित अन्य प्रजातियों के लगभग 01 हजार पौधों का रोपण किया तथा प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी डिग्री के पूरे कार्यकाल में पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री मनोहर लाल वर्मा, अधिष्ठाता डॉ. एसपी दत्ता,  प्रगतिशील किसान डॉ. शिवप्रसाद ठाकुर, श्री दुलीचन्द्र वर्मा, डॉ. डी.आर सक्सेना, डॉ. आई.एस. नरूका, डॉ. डी. के. प्यासी सहित कॉलेज के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• आरएके कॉलेज में रोपे गए 01 हजार से अधिक पौधे • 117 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया सभी पौधों के संरक्षण का संकल्प आरएके कॉलेज में "ग्रीन ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रम" तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के 117 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ग्राफ्टेड किस्मों—केसर, दशहरी एवं राजापुरी सहित अन्य प्रजातियों के लगभग 01 हजार पौधों का रोपण किया तथा प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी डिग्री के पूरे कार्यकाल में पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री मनोहर लाल वर्मा, अधिष्ठाता डॉ. एसपी दत्ता, प्रगतिशील किसान डॉ. शिवप्रसाद ठाकुर, श्री दुलीचन्द्र वर्मा, डॉ. डी.आर सक्सेना, डॉ. आई.एस. नरूका, डॉ. डी. के. प्यासी सहित कॉलेज के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

• भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में हुए शामिल राजस्व मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री 

• धर्म हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है - राजस्व मंत्री

• धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं - उच्च शिक्षा मंत्री

             राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा और उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार सीहोर में परमार समाज द्वारा आयोजित भगवान जगदीश स्वामी की र‍थयात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर निकाली गई रथयात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

      रथ यात्रा कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की यह रथयात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को भी प्रकट करती है। हम सभी ने सदैव सामाजिक समरसता, परिश्रम और धर्म के मार्ग को अपनाया है। यह एकता हमारे देश की प्रगति में एक मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि धर्म हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ियों को अपनी परंपरा से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का यह प्रयास है कि समुदाय में एक-दूसरे के प्रति सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और भाईचारे की सकारात्मक भावना विकसित हो। ताकि सभी मिलकर अपने क्षेत्र, अपने जिले, अपने राज्य और अपने देश के विकास में सामूहिक रूप से योगदान दे सकें।

      उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भाव से ही संभव है। सभी नागरिकों को सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए प्रदेश और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

      इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, पूर्व विधायक श्री रमेश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, श्री पंकज गुप्ता, श्री गौरव सन्नी महाजन, श्री सुदीप प्रजापति, पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे, पंडित मोहितराम पाठक, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में हुए शामिल राजस्व मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री • धर्म हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है - राजस्व मंत्री • धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं - उच्च शिक्षा मंत्री राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा और उच्च शिक्षा, तकनीकि शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार सीहोर में परमार समाज द्वारा आयोजित भगवान जगदीश स्वामी की र‍थयात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर निकाली गई रथयात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। रथ यात्रा कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की यह रथयात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को भी प्रकट करती है। हम सभी ने सदैव सामाजिक समरसता, परिश्रम और धर्म के मार्ग को अपनाया है। यह एकता हमारे देश की प्रगति में एक मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि धर्म हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ियों को अपनी परंपरा से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का यह प्रयास है कि समुदाय में एक-दूसरे के प्रति सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और भाईचारे की सकारात्मक भावना विकसित हो। ताकि सभी मिलकर अपने क्षेत्र, अपने जिले, अपने राज्य और अपने देश के विकास में सामूहिक रूप से योगदान दे सकें। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भाव से ही संभव है। सभी नागरिकों को सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए प्रदेश और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, पूर्व विधायक श्री रमेश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, श्री पंकज गुप्ता, श्री गौरव सन्नी महाजन, श्री सुदीप प्रजापति, पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे, पंडित मोहितराम पाठक, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026