रफीगंज: लभरी गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धावा नदी के पश्चिम लभरी गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकौनी गांव निवासी अफरोज खलीफा (40 वर्ष), पिता नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह घटना पोल संख्या 508/27-29 के बीच हुई, जहां ट्रेन से कटकर अफरोज खलीफा की मौके प