महोबा: श्रीनगर थाना परिसर में बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प
Mahoba, Mahoba | Aug 30, 2026 एकल अभियान से आई बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। पुलिसकर्मियों ने उनकी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। थाना प्रभारी व महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही 112, 1090, 1930, 1098 और 181 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।