भोरे: सुपर पेट्रोलिंग के तहत भोरे थाना में सघन निरीक्षण, रात्रि गश्ती और ओडी ड्यूटी का जायजा लिया गया
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुपर पेट्रोलिंग अभियान के तहत पूरे थाना में बीती रात सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार ने थाना परिसर पहुंचकर रात्रि गश्ती वाहन में तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।