रतलाम नगर: पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन ने रतलाम में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक की
उज्जैन ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) महोदय उमेश जोगा द्वारा आज सोमवार को 11:00 के आसपास रतलाम पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई गई, जिसमें रतलाम रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार सहित जिले के पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।