🚨 कोटा में चोरों के हौसले बुलंद!
सोगरिया में वेल्डिंग शॉप को बनाया निशाना, बाइक सवार दो चोर लोहा चुराकर फरार
कोटा के स्टेशन क्षेत्र के सोगरिया में बाइक सवार दो चोरों ने एक वेल्डिंग शॉप को निशाना बनाया। दुकान सूनी पाकर एक चोर अंदर घुसा और वहां रखा लोहा चोरी कर लिया, जबकि दूसरा बाहर बाइक लेकर खड़ा रहा।
चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय दुकानदार मौके पर मौजूद नहीं था। चोरी का पता चलने पर पीड़ित दुकानदार ने रेलवे कॉलोनी थाने में शिकायत दी है।
अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की तलाश में जुटी है।
Ladpura, Kota | Aug 12, 2026