सिमगा: अल्ट्राटेक सीमेंट के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा, 2 मई से चक्का जाम की दी चेतावनी
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी हिरमि द्वारा स्थानीय श्रमिकों के अनदेखी और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अब आर पार की लड़ाई के मूड में है जिला पंचायत सभापति डॉ मोहन वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर 30 अप्रैल तक समस्याओं का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है अन्यथा 2 मई से उग्र आंदोलन और चक्काजाम का ऐलान किया