बज्जू: बज्जू थाना क्षेत्र में 45 बकरियां चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ बज्जू थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Bajju, Bikaner | May 17, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र में पशु चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।पंचपीढ़ की ढाणी निवासी बद्रीराम की 45 बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिससे क्षेत्र के पशुपालकों में भय और चिंता का माहौल है।बद्रीराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चोरी की यह वारदात रात करीब 1:00 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच हुई। अज्ञात चोर मौका पाकर बाड़े से सभी बकरियां चोरी कर फरार हो गए।