घोसी: घोसी पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुई सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Ghosi, Mau | Mar 31, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना पुलिया पर लापरवाही पुर्वक वाहन चलाने से हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया है। मधुबन थाना क्षेत्र के बेला गदायनपट्टी निवासी अनिल यादव का आरोप है कि मेरी मां सुभावती देवी और मेरा बहनोई अजय यादव बीते शुक्रवार की शाम टेंपो से घर जा रहे थे।तभी तेज गति कार ने टक्कर मार दिया।