धौलपुर: 10 साल पुराने जानलेवा हमले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, 4 दोषियों को उम्रकैद
धौलपुर के डकैती प्रभावित क्षेत्र में स्थित अदालत ने एक दशक पुराने जानलेवा हमले के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोयल की अदालत ने मुख्य अभियुक्त रामदत्त समेत उदय सिंह, निरंजन और राममूर्ति को दोषी करार दिया। अदालत ने सभी दोषियों को उम्रकैद के साथ-साथ ₹10,000-₹10,000 के अर्थदंड से भी दंडित