जनसुनवाई में 62 आवेदनों पर हुई सुनवाई
-----------
अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश
----------
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित #जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रकरणों में की गई कार्रवाई से आवेदकों को भी अवगत कराया जाए, ताकि उन्हें अपनी शिकायत के निराकरण की स्थिति की जानकारी मिल सके।
जनसुनवाई में ग्राम नरैनी निवासी लालबहादुर पटेल ने नक्शे सुधार का आवेदन प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारी को नियमानुसार जांच कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम कोट निवासी रघुबर पिता कालू चमार ने खसरे में फीड कराए जाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर अपर कलेक्टर ने तहसील कार्यालय को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार फीडिंग कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामलोचनराम पासी ने पेंशन एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान करने का आवेदन दिया है। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पेंशन प्रकरण का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि जनसुनवाई शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निराकरण तत्काल संभव है, उनमें बिना विलंब कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता ,डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj
Rewa, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026