बारां: सदर बाजार में महिला से पर्स लूट की घटना का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
Baran, Baran | Dec 26, 2025 शहर के सदर बाजार में शुक्रवार को एक महिला को धक्का देकर बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गया। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने महिला से पर्स लूट की घटना में बदमाश की पहचान कर ली है। पीड़िता के पर्स में करीब 50 हजार रुपये नकद थे।