बारां: बारां से इटावा जा रही रोडवेज बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी, 30 से अधिक यात्री थे बस में सवार
Baran, Baran | Dec 26, 2025 बारां से इटावा जा रही चलती रोडवेज बस में आग लग गई चालक व ग्रामीणों की सूझबूझ से बडा हादसा टल गया।बस केपिछले टायर में अचानक आग लग गई।यह घटना अयाना के मुख्य बाजार में हुई।बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे।आग की घटना से हड़कंप मच गया।अयाना एसएचओ अविनाश मीना भी मौके पर पहुंचे व यात्रियों को अन्य बस में बिठाकर रवाना किया।