अंबिकापुर: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अंबिकापुर गार्डनपाठ के पास नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
संभागीय आबकारी उड़न दस्ता की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अंबिकापुर की गर्दन पाठ प्रसिद्ध पूजा स्थल के पास नशीला इंजेक्शन बेच रहे रवि घासी और किशन राम उर्फ बबलू ठाकुर को गिरफ्तार कर उनके पास से 80 नग में नशीला इंजेक्शन जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया।