सदर: सुंदरपुर में महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त ने नालों का किया औचक निरीक्षण, सफाई के दिए निर्देश
वाराणसी के सुंदरपुर में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल एवं पार्षद मदन मोहन तिवारी ने बरसात के पहले नालों का निरिक्षण किया । इस दौरान महापौर ने नगर आयुक्त को कहा कि 15 दिनों के अंदर सीवर की सफाई किया जाना चाहिए। अगर 15 दिनों के अंदर सफाई नहीं होगी तो वो पैदल निरीक्षण करेंगे।