बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी देवा सोनकर उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी लखनाखेड़ा बाग बादशाही खजुहा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दिन में 11 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। आरोपी 10 दिन पहले एक गांव की एक किशोरी को भगा ले गया था।