बांसगांव: मिश्रौली से लूट की मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गुरूवार की रात लूट की मोबाइल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से लूट की एक मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई हैकोतवाल अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि संत कुमार पुत्र नेबूलाल, प्रदुम्न पुत्र रामनेवास निवासीगण मिश्रौली थाना बड़हलगंज को लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।