देवघर: जनगणना 2027 को लेकर सूचना भवन सभागार में स्वगणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भारत की जनगणना 2027 को लेकर 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक चल रहे स्वगणना अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 2:00 बजे सूचना भवन सभागार में महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता देवघर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने की । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।