कुल्लू: गोविंद ठाकुर बोले, प्रदेश सरकार ने जनता को सुविधा देने की जगह किया लूटने का काम, बेवजह बढ़ाया पानी का बिल
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ढालपुर में 8:00 बजे कहा कि पानी का बिल बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने गरीब जनता को लूटने का काम किया है। पानी जैसी मूलभूत सुविधा को भी प्रदेश की जनता से छीनने का काम कर रही है। जबकि पूर्व की प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रो में पानी का बिल फ्री किया था। जबकि प्रदेश सरकार में बिल ज्यादा कर के नुकसान किया है।