कोंडागांव: कोण्डागांव कलेक्टर ने सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने शिविर के आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर मुन्ने शिविरों के बेहतर संचालन, ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के संतोषजनक निराकरण तथा आधार...