शाहबाद: उधरनपुर में सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
कस्बे की उधरनपुर सब्जी मंडी से सब्जी लेने गए एक युवक की बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की लिखित तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोपहर 12:00 कोतवाली के ग्राम भूड़ा निवासी पुनीत कुमार पुत्र ओम प्रकाश के अनुसार उसकी बाइक चोरी हो गई।