Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत और बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का धरना | निवाड़ी | NexIndia News

Niwari, Niwari | Apr 1, 2026
निवाड़ी जिला मुख्यालय पर आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों, साथ ही पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर आयोजित किया गया। तहसील कार्यालय के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा और जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस और अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत और बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का धरना | निवाड़ी | NexIndia News - Niwari News