मल्हारगंज: एरोड्रम क्षेत्र में चिकन पार्टी के दौरान एक युवक की संदिग्ध मौत
दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है, मंगलवार 3 बजे मिली जानकारी में मुताबिक अमोल देशमुख नामक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ छोटा बांगड़दा स्थित एक जगह पर चिकन पार्टी करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पार्टी शुरू होने से पहले ही अमोल की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। दोस्तों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।